Menu
blogid : 15200 postid : 1333775

गीतिका/ग़ज़ल- देखिये कैसा जमाना…

आकाश महेशपुरी
आकाश महेशपुरी
  • 166 Posts
  • 22 Comments

गीतिका/ ग़ज़ल- देखिये कैसा जमाना…
★■★■★■★■★■★■★■★■★
देखिये कैसा जमाना आ गया
हर किसी को दिल दुखाना आ गया
***
था वहाँ मैं मौत की आगोश में
उनको’ लेकिन मुस्कुराना आ गया
***
मुझको’ तेरी बस इसी तस्वीर से
आजकल है दिल लगाना आ गया
***
हर किसी को है पड़ी अपनी मगर
और पर आँसू बहाना आ गया
***
आ गया शमशान के नजदीक मैं
यूँ लगा जैसे ठिकाना आ गया
***
मैं चला ‘आकाश’ रब को ढूंढने
पर किसी के काम आना आ गया

गीतिका/ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
★■★■★■★■★■★■★■★■★■★
वकील कुशवाहा “आकाश महेशपुरी”
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरनाथ
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
9919080399

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh