Menu
blogid : 15200 postid : 1018942

झंडा गीत

आकाश महेशपुरी
आकाश महेशपुरी
  • 166 Posts
  • 22 Comments

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एक गीत-
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
आओ मिल-जुल कर फहराएँ शान तिरंगा है।
मेरी-तेरी, तेरी-मेरी, जान तिरंगा है।।

आजादी की खातिर ही कितनों ने घर छोड़ दिया
अपनों की खुशहाली को जग से नाता तोड़ दिया
धन्य सभी वे लोग बहुत आजादी के दीवाने
प्राण दिए हँसते हँसते हार नहीं बिल्कुल माने
ऐसे वीर जवानों की पहचान तिरंगा है-
मेरी-तेरी, तेरी-मेरी जान तिरंगा है।

कण कण में है छुपी हुई इसी तिरंगे की गाथा
इसके सन्मुख आदर से झुक झुक जाए यह माथा
इसी तिरंगे के नीचे हम सब कसम उठाते हैं
मिट जाएं इसकी खातिर फिर से यह दुहराते हैं
हर भारत वासी का यह सम्मान तिरंगा है-
मेरी-तेरी, तेरी-मेरी जान तिरंगा है।

सच है अमन चाहते हम लेकिन हैं कमजोर नहीं
अपनी रक्षा कर लेते करते केवल शोर नहीं
इस भारत की मिट्टी पर आँच नहीं अब आयेगी
इसका मान रखेंगे हम जान भले ही जायेगी
इस पर मिट मिट जाएंगे अभिमान तिरंगा है-
मेरी-तेरी, तेरी-मेरी जान तिरंगा है।

गीत- आकाश महेशपुरी
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
पता-
वकील कुशवाहा ‘आकाश महेशपुरी’
ग्राम- महेशपुर, पोस्ट- कुबेरस्थान, कुशीनगर. (उत्तर प्रदेश)

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh