Menu
blogid : 15200 postid : 621244

गीत- जी लूँ जरा सा

आकाश महेशपुरी
आकाश महेशपुरी
  • 166 Posts
  • 22 Comments

गीत – जी लूँ जरा सा
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

मुझे लग रहा मैँ मनुज हूँ मरा सा
तुझे देख लूँ आज जी लूँ जरा सा

खोई खुशी आजतक ना मिली है
ढूँढा कि छोड़ी न कोई गली है
किसी ने जलाया कि पौधा हरा सा-
तुझे देख लूँ आज जी लूँ जरा सा

इस बेबसी पे हँसे ये जमाना
सूझे नहीँ आज कोई ठिकाना
बहुत काँपता है बदन ये डरा सा-
तुझे देख लूँ आज जी लूँ जरा सा

कोई नहीँ हमसफर ना सहारा
अपना बना कर सभी ने नकारा
घड़ा मैँ कि हूँ एक घिन से भरा सा-
तुझे देख लूँ आज जी लूँ जरा सा…

गीतकार – आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
. . . . . . . . . . . . . . . . . . . .
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh